शासन ने 13 अस्पतालों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की तैनाती कर दी है। डॉ. रामेंद्र प्रताप वर्मा को जिला महिला चिकित्सालय अयोध्या का सीएमएस बनाया गया है। डॉ. रामेंद्र अयोध्या में ही वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर कार्यरत थे। स्वास्थ्य महानिदेशालय में संबद्ध डॉ. सुषमा सिंह को जिला महिला चिकित्सालय गोंडा का सीएमएस बनाया गया है।
इसके अलावा डॉ. अजय सिंह गौतम को संयुक्त चिकित्सालय चकिया चंदौली, डॉ. नीना वर्मा को संयुक्त जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर, डॉ. अमित चतुर्वेदी को जिला चिकित्सालय ललितपुर, डॉ. कांति कुमार को जिला चिकित्सालय सोनभद्र, डॉ. आभा आत्रेय को जिला महिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर और डॉ. सुनीता सिंह को जिला महिला चिकित्सालय बांदा का सीएमएस बनाया गया है।
डॉ. राकेश मित्तल को सीएमएस जिला चिकित्सालय रामपुर से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय मुरादाबाद के पद पर भेजा गया। उनकी जगह डॉ. एचके मित्रा को जिला चिकित्सालय रामपुर का सीएमएस बनाया गया है।
इसी तरह डॉ. सुरेश सिंह को जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़, डॉ. प्रमोद कुमार कटियार को संयुक्त चिकित्सालय औरैया और डॉ. एसके वर्मा को संयुक्त चिकित्सालय कुशीनगर का सीएमएस बनाया गया है।