फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य बने संतोष कुमार श्रीवास्तव

Sun, 23 May 2021 01:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रिटायर्ड जज कुशीनगर, संतोष कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति यूपीपीएससी के सदस्य के पद पर की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर में जिला जल रह चुके संतोष कुमार श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


वह कुशीनगर जिला जज के पद से रिटायर हो चुके हैं।

कुशीनगर से अवकाश प्राप्त जनपद न्यायाधीश संतोष कुमार श्रीवास्तव मूलत: बलिया के रहने वाले हैं। वाराणसी में भी उनका घर है। यूपीपीएससी के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने संतोष कुमार श्रीवास्तव को आयाोग के सदस्य के रूप में शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण कराया।

उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने आयोग का सदस्य नियुक्त होने पर संतोष कुमार श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दीं हैं। यूपीपीएससी में सदस्य के आठ पद हैं। अप्रैल 2021 में सदस्य पीके सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद सदस्य का पद एक माह से खाली था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीके सिंह भी उच्च न्यायिक सेवा से रिटायर होने के बाद आयोग के सदस्य बनाए गए थे। उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले सदस्य का एक अन्य पर भी रिक्त था। ऐसे में संतोष कुमार श्रीवास्तव के ज्वाइन करने से पूर्व सदस्य के दो पद खाली चल रहे थे। अब सदस्यों की संख्या बढक़र सात हो गई है। आठवें सदस्य की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। एक माह के भीतर आयोग को आठवां सदस्य भी मिलने की उम्मीद है और इसके बाद अयोग में सदस्यों की संख्या पूरी हो जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें