फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार: देश के 128 कला साधकों को मिला अकादमी सम्मान

Fri, 14 Feb 2020 01:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इन कला साधकों को किया गया अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उप्र संगीत नाटक अकादमी की ओर से बृहस्पतिवार को कला साधकों को अकादमी पुरस्कार और रत्न सदस्य सम्मान से सम्मानित किया गया। अकादमी परिसर के संत गाडगे जी प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में देशभर से आए 128 कला साधकों को मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, संस्कृति व पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकण्ठ तिवारी, अकादमी अध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा पाण्डे, उपाध्यक्ष धन्नूलाल गौतम ने सम्मानित किया।

विज्ञापन


समारोह में वर्ष 2009 से 2019 तक के अकादमी पुरस्कार के रूप में विद्वानों और कलाकारों को ताम्रपत्र, अंगवस्त्र व राशि देकर सम्मानित किया गया। अवसर पर अकादमी के कथक केन्द्र की नाट्य प्रस्तुति गंगावतरण का मंचन भी हुआ।

समारोह में वर्ष 2009 का अकादमी रत्न सदस्य सम्मान वीवी श्रीखंडे, वर्ष 2010 की रत्न सदस्यता सत्यभान शर्मा, वर्ष 2011 की रत्न सदस्यता चितरंजन ज्योतिषी चित्तरंग को, वर्ष 2012 की रत्न सदस्यता पद्मश्री पं.राजेश्वर आचार्य, वर्ष 2013 की रत्न सदस्यता पद्मश्री मालिनी अवस्थी को दी गई।
विज्ञापन


अवॉर्डीजन को राष्ट्रीय स्तर के बीएम शाह पुरस्कार में 25 हजार रुपये की राशि, सफदर हाशमी पुरस्कार और अकादमी पुरस्कार में 10-10 हजार की राशि के चेक प्रदान किए गए। वर्ष 2012 के अकादमी पुरस्कार के लिए बीते दिनों दिवंगत हुए स्व. श्रीकुमार मिश्र का पुरस्कार उनके प्रतिनिधि ने ग्रहण किया।

राजधानी की इन विभूतियों को मिला सम्मान

- वर्ष 2009: गोपाल चन्द्र नन्दी - वायलिन वादन n लक्ष्मी श्रीवास्तव - भरतनाट्यम नृत्य  
- सुरेन्द्र श्रीवास्तव - कला छायांकन
वर्ष 2010 : बीना सिंह - कथक नृत्य
- डॉ. विद्या बिन्दु सिंह - लोक संगीत लेखन
- संतोष कुमार वाल्मीकि - कला समीक्षा

वर्ष 2011: अरुण कुमार त्रिवेदी - रंगमंच-प्रकाश संयोजन n मीरा दीक्षित - कथक नृत्य
- डॉ.मीरा माथुर - कला उन्नयन
वर्ष 2012: स्व. श्रीकुमार मिश्र - इसराज वादन  n रविराज शंकर - बांसुरी वादन
वर्ष 2013: n अकादमी रत्न सदस्यता, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, लखनऊ। n डॉ. सृष्टि माथुर - शास्त्रीय गायन n अंबरीश बॉबी - रंगमंच-अभिनय
वर्ष 2014: अग्निहोत्री बन्धु - सुगम गायन
- राजेश कुमार - नाट्य लेखन n चित्रा सिंह - रंगमंच-निर्देशन n मनोज जोशी - रंगमंच-अभिनय
- रुचि खरे - कथक नृत्य
वर्ष 2015: n अभिजीत राय चौधरी - सरोद वादन n सुधांशु पांडे - संगीत लेखन  प्रतिनिधि ने लिया
- विजय तिवारी - रंगमंच-अभिनय  
- गिरीश चन्द्र मिश्र - कला उन्नयन

वर्ष 2016: किशोर चतुर्वेदी - सुगम गायन
- अलोपी वर्मा - रंगमंच - निर्देशन  n डॉ. अमित कुमार वर्मा - संगीत लेखन-तबला n आलोक पराड़कर - कला समीक्षा
वर्ष 2017 : रश्मि चौधरी - शास्त्रीय गायन
- प्रभात कुमार बोस - रंगमंच-अभिनय  n सुरभि सिंह - कथक नृत्य n आत्म प्रकाश मिश्र - कला समीक्षा
वर्ष 2018: श्रीकान्त शुक्ल - ढोलक वादन
- सुनील विश्वकर्मा - नक्कारा वादन n धरमश्री सिंह - नाट्य लेखन n अमृत सिन्हा - भरतनाट्यम
- सुरभि शुक्ला - कथक नृत्य
वर्ष 2019: अमित कुमार दीक्षित - नौटंकी वादन n विनोद मिश्र - कला उन्नयन
विज्ञापन

इन्हें दिया गया ये पुरस्कार

वर्ष 2017 के अकादमी पुरस्कारों में बीएम शाह पुरस्कार रंग निर्देशक देवेन्द्र राज अंकुर को व सफदर हाशमी रंगकर्मी पूर्वा नरेश को दिया गया। हालांकि दोनों ही समारोह में नहीं पहुंच सके। वर्ष 2018 के पुरस्कारों में बीएम शाह पुरस्कार मूकाभिनय के लिए निरंजन गोस्वामी को, सफदर हाशमी पुरस्कार रंग निर्देशन के लिये भूपेश जोशी को दिया गया।

वर्ष 2019 के पुरस्कारों में बीएम शाह पुरस्कार रंग निर्देशन के लिए रंजीत कपूर को व सफदर हाशमी पुरस्कार रंगमंच अभिनय के लिए टीकम जोशी को दिया गया। रंजीत कपूर का पुरस्कार उनके प्रतिनिधि ने लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें