फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमखोर कुतों ने बालिका को नोंच किया लहुलूहान

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। सीतापुर के बाद अब सीमा से सटे मिहींपुरवा के उर्रा ग्राम पंचायत में भी आदमखोर कुत्तों का आतंक शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर में घर के बरामदे में खेल रही बालिका पर दो कुत्तों ने हमला कर उसे नोंचकर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने जान बचाई।

गंभीर हालत में बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना से ग्रामीण बच्चों की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं।

बहराइच से सटे सीतापुर जिले में कुत्तों के आतंक को सुनकर जिले के लोग हतप्रभ थे। अब बहराइच में भी सीमावर्ती उर्रा कबेलपुर गांव में कुत्तों का हमला शुरू हो गया है।

शनिवार दोपहर में उर्रा कबेलपुर गांव निवासी रीता (2) पुत्री रामू मौर्या घर के बाहर बरामदे में अकेले खेल रही थी। तभी गांव के दो कुत्तों ने हमला कर उसे नोंच डाला।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन व गांव के लोग दौड़े। बालिका के बाबा छेद्दू ने कुत्तों पर लाठियों से हमला किया। काफी मुश्किल के बाद कुत्तों ने बालिका को छोड़ा।
विज्ञापन


हमले में वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक कुत्तों ने उसके चेहरे को नोंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें