फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी समारोह में सजी सुर-संगीत की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वीआईपी समारोह में सजी सुर-संगीत की महफिल
विज्ञापन



फैजाबाद। गोसाईगंज विधायक की शादी में व्यंजनों के साथ ही सुर-संगीत की महफिल भी खूब जमी। वहीं, समारोह में बड़ी संख्या में आए वीआईपी मेहमान, भीड़ व हजारों गाड़ियों की आमद से दिनभर प्रशासन के हाथ पांव फूले रहे।

वीआईपी की आमद व विभिन्न अतिथियों की अलग-अलग व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातार चौकन्ने रहे। भारी भीड़ के चलते निर्धारित समय 12 बजे से पहले ही रूट डायवर्जन प्रशासन को करना पड़ा।
विज्ञापन



वीआईपी पार्टी में देश के प्रसिद्ध हास्य कलाकार एहसान कुरैशी ने अपना कार्यक्रम पेश कर खूब समा बंधा। इसके साथ भोजपुरी गायक अक्षरा सिंह व पवन सिंह के गीतों को भी आशीर्वाद देने आए लोगों ने खूब सराहा।


इलाहाबाद से आए भजन गायक राम-श्याम ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा मथुरा से आई रासलीला व आरकेस्ट्रा पार्टी ने भी सुरों की महफिल सजाई।


वहीं शादी के बड़ी संख्या में मेहमानों व अन्य लोगों के आगमन के चलते प्रशासन ने शनिवार को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया। अंबेडकरनगर जाने वाले वाहन बिल्हरघाट मोड़ से गंगौली चौराहा होते हुए ऐमीघाट तारुन होते हुए अंबेडकरनगर से निकाले गए।
विज्ञापन



वहीं, दूसरी ओर अंबेडकरनगर से आने वाले वाहन गोसाईगंज भीटी चौराहे से होते हुए वाया तारुन जलालपुर से सुल्तानपुर फैजाबाद मार्ग पर निकाले गए। इसके अलावा वीआईपी मेहमानों की मौजूदगी के चलते मजिस्ट्रेटों अलर्ट दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें