फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी मामले की सरकार कराए जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधायकों को वाट्सएप पर मिली धमकी में समर्थक सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गए हैं। विधायकों के समर्थकों ने विधायकों और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

तरबगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रेम नरायन पांडेय शुक्रवार को अपने तरबगंज स्थित आवास पर समर्थकों से मुलाकात कर रहे थे। समर्थकों ने विधायक और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। मगर विधायक बोले, वह स्वयं सुरक्षित हैं। उन्हें सुरक्षाकर्मियों की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि सिर्फ उनकी मांग है कि योगी सरकार धमकी मामले की जांच कराए और इसका पर्दाफाश करे। इससे लोगों को पता चल सके कि धमकी कौन दे रहा है, उसका मकसद क्या है। हालांकि विधायक समर्थक भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्रीनारायण पांडेय, रामशंकर मिश्रा, संदीप मिश्रा, रामधन मिश्रा, बजरंगबली तिवारी, आशीष दुबे, अमरीश दत्त सिंह, चक्रधर द्विवेदी, अनुपम शुक्ला आदि ने विधायक के घर मेटल डिटेक्टर लगाने और सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही विधायक से मिलने आने वालों की मेटर डिटेक्टर से जांच के बाद ही उन्हें मिलने की अनुमति देने की मांग की है।


भाजपा विधायक विनय ने मांगे दो अतिरिक्त गनर
गोंडा। मेहनौन से भाजपा विधायक विनय द्विवेदी ने जिलाधिकारी को शुक्रवार को भेजे पत्र में उन्हें और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए दो अतिरिक्त गनर देने की मांग की है। विधायक ने क्षेत्र भ्रमण करने के लिए पुलिस स्कॉर्ट लगाने की भी मांग की है। मेहनौन के भाजपा विधायक विनय द्विवेदी को उनके वाट्सएप नंबर पर रंगदारी मांगने के साथ ही धमकी मिली थी। इस मामले में विधायक ने हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई। एसटीएम जांच में जुटी है। शुक्रवार को विधायक ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर उनके व उनके परिवार की सुरक्षा के लिए पहले से मिले गनर के अतिरिक्त सुरक्षा में दो गनर लगाने व क्षेत्र भ्रमण के लिए पुलिस स्कॉर्ट देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें