फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आज करेंगे महादेवा महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा (बाराबंकी)। महादेवा महोत्सव का सोमवार को जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी विधिवत पूजन अर्चन के बाद दोपहर दो बजे फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव 28 जनवरी तक चलेगा। आयोजन को लेकर रविवार देर रात तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह रविवार को महादेवा पहुंचे और तैयारियाें का जायजा लिया। एडीएम ने बताया कि महादेवा महोत्सव का आयोजन नगर निकाय की अधिसूचना लागू होने की वजह से नहीं हो सके थे। इसलिए यह कार्यक्रम अब कराए जा रहे हैं। सोमवार को जिलाधिकारी विधिवत पूजन अर्चन के बाद दोपहर दो बजे फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। शाम तीन बजे से छह बजे तक बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। वहीं तान्या भारद्वाज द्वारा सोलो नृत्य पेश किया जाएगा। इसके शाम छह बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक पंडित प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा भजन पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें