फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने बच्ची से किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। पीड़िता का सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 5 वर्षीय बच्ची गांव के बाहर गन्ने के खेत की तरफ गई थी। उसके पीछे-पीछे गांव का ही एक 13 वर्ष का किशोर भी पहुंच गया। इससे पहले कि बच्ची कुछ समझ पाती, किशोर ने उसे दबोच लिया। गन्ने के खेत में ले जाकर उससे दुराचार किया। जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। बालिका की हालत बिगड़ी देख आरोपी मौके से भाग गया। उधर, काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची, तब परिवारीजन उसे तलाश करने लगे। इसी बीच गन्ने के खेत में उन्हें बच्ची बेहाल हालत में पड़ी मिली। उसने जब अपने साथ हुए घिनौने कृत्य का जिक्र परिवारीजनों से किया, तब परिवार के लोग भी हैरान रह गए। परिवारीजनों ने इस मामले में गांव के 13 वर्षीय लड़के के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण व इलाज के लिए कस्बे की सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पीड़िता को भर्ती कर लिया गया है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यबली पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें