फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता को मिल रहा योजनाओं का लाभ : मंत्री
विज्ञापन


बहराइच। भाजपा की ओर से रविवार को जरवल, कैसरगंज और फखरपुर में जन कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में जनता को बताया। इस मौके पर रिकॉर्ड गेहूं खरीद के चलते कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता को ईमानदारी से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

जरवल में भाजपा नेता परमानंद गुप्ता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाएं पहले भी लागू होती थीं, लेकिन उनका ईमानदारी से क्रियान्वयन नहीं होता था। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद जनता को योजनाओं का ईमानदारी से लाभ मिलने लगने लगा है। यहां जिला प्रभारी गुलाबचंद्र शुक्ला, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, गौरव वर्मा, पवन वर्मा, जितेंद्र कसौंधन आदि मौजूद रहे। कैसरगंज के पुराने तहसील परिसर में आयोजित जन कल्याण सम्मेलन में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर अपना वादा पूरा किया है। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक कौशलेंद्र चौधरी ने कैबिनेट मंत्री को पूरे उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद में बहराइच जनपद को प्रथम स्थान मिलने पर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, प्रभात सिंह, राजन सिंह, मंदीप वालिया आदि मौजूद रहे। भाजपा जन कल्याण कार्यकर्ता सम्मेलन ब्लाक मुख्यालय फखरपुर में भी आयोजित हुआ। कैबिनेट मंत्री ने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष श्यामकरन ने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री आवास योजना से सभी को लाभान्वित किया जाएगा। श्याम जी त्रिपाठी, सीताराम पांडेय, पेशकार यादव, रोहित अवस्थी, अमरेश पांडेय, अमरनाथ पांडेय, डॉ. मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें