फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि के 120 शिक्षक और शोधार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए बूस्ट योजना के तहत 120 शिक्षकों और शोधार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। 62 शोधार्थियों व 50 शिक्षकों को उद्दीपन, सात शिक्षकों को प्रोत्साहन और एक शिक्षक को एक्लेम पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रो. मनुका खन्ना ने कहा कि यह पहल शिक्षण के साथ अनुसंधान और नवाचार को उच्च स्तर तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि बूस्ट पुरस्कार हमारे शिक्षकों और शोधार्थियों की अकादमिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने का माध्यम है। उद्दीपन पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों ने विज्ञान, शिक्षा और सामाजिक अध्ययन के क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता का काम किया है। अनुसंधान और शिक्षण से लविवि की प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। विजेताओं को 1100 रुपये और प्रमाणपत्र दिया गया।



सात शिक्षकों को प्रोत्साहन पुरस्कार

सात शिक्षकों को नवाचारपरक अनुसंधान परियोजनाओं के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया। इनमें डॉ. अजय सिंह, डॉ. आशा, डॉ. नेहा साहू व डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. भरत कुमार और डॉ. रमेश चंद्रा शामिल रहे। इन्हें शोध कार्यों के लिए 20 हजार रुपये की धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन




डॉ. फाजिल को अक्लेम पुरस्कार

उर्दू विभाग के डॉ. फाजिल अहसन हाशमी को उनकी पुस्तक केतु विश्वनाथ रेड्डी की कहानियां के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी ने शाह मकबूल अहमद अवॉर्ड से नवाजा था। प्रशंसा व सम्मान प्रमाणपत्र, पांच हजार की प्रोत्साहन राशि और पदक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें