लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने सचिन तिवारी की हत्या का खुलासा करते हुए उसके दो दोस्तों निहाल वाल्मीकि और करन वाल्मीकि को गिरफ्तार किया है। नशे के दौरान हुए झगड़े में आरोपियों ने सचिन की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सुनसान जगह पर जलाने का प्रयास किया। हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, स्कूटी, सचिन के कपड़े और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि नौ जनवरी की सुबह सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में भागीरथी एन्क्लेव के पास सचिन का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई थी। मंगलवार देर शाम सीसीटीवी फुटेज की मदद से तेलीबाग निवासी निहाल वाल्मीकि और आशियाना रजनीखंड निवासी करन वाल्मीकि को हिरासत में लिया गया था। आठ जनवरी की रात निहाल अपने घर पर विनय और सचिन तिवारी (24) के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान नशे में विवाद हो गया, जिसके बाद निहाल और विनय ने मिलकर सचिन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी निहाल ई रिक्शा चालक है और करन प्राइवेट नौकरी करता है।
10 किलोमीटर दूर स्कूटी से ले गए शव
डीसीपी ने बताया कि हत्या करने के बाद विनय व निहाल ने करन को बुलाया। करन अपनी स्कूटी लेकर पहुंचा। सभी ने मिलकर शव को प्लास्टिक और चादर में लपेटा। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे वे शव को स्कूटी पर रखकर रजनीखंड से सुशांत गोल्फ सिटी स्थित भागीरथी एन्क्लेव तक करीब 10 किलोमीटर दूर ले गए। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने शव को जलाने की साजिश रची।
सचिन तिवारी की फाइल फोटो।
सचिन तिवारी की फाइल फोटो।
सचिन तिवारी की फाइल फोटो।
सचिन तिवारी की फाइल फोटो।