फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 नए कोरोना मरीज मिले, अंबेडकर नगर के सीएमएस समेत दो की मौत, ये इलाका फिर बना कंटेनमेंट जोन

Wed, 10 Jun 2020 10:54 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ  में मंगलवार को 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसमें दो जीआरपी के सिपाही हैं। इसी तरह फूलबाग के एक ही परिवार के छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर, अंबेडकर नगर जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. संत प्रकाश गौतम समेत दो लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 515 हो गई है। जबकि लखनऊ के मूल निवासियों की संख्या 369 हो गई है।

विज्ञापन


शारदा नगर निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त 80 वर्ष के वृद्ध को रविवार को रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना जांच कराई गई। इलाज के दौरान सोमवार देर रात बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि मंगलवार को आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। कोरोना की गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया।

इसी तरह फूलबाग में दो दिन पहले पॉजिटिव पाई गई महिला के परिवार के छह लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव पाई गई है। इन सभी को राम सागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 108 एंबुलेंस के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। जीआरपी के दो सिपाहियों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चौक स्थित मिर्जा मंडी में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। युवक ने निजी पैथोलॉजी में जांच कराई थी। 

विज्ञापन

फेफड़ों में था संक्रमण, डायबिटीज भी थी

अंबेडकर नगर जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. संत प्रकाश गौतम की मंगलवार को एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोराना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें पांच जून को पीजीआई के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कोरोना की वजह से डॉक्टर संत प्रकाश एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम की चपेट में आ गए थे।
 
डॉ. अनिल गंगवार ने बताया कि डॉ. संत प्रकाश डायबिटीज से पीड़ित थे। शुगर लेवल हाई होने के साथ फेफड़ों में गंभीर संक्रमण था। ब्लड प्रेशर गिरता गया। भर्ती होने के 10 घंटे बाद सांस लेने की समस्या बढ़ती ही गई तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। दवाएं दी गईं और ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया।
 
मंगलवार दोपहर कार्डियक अरेस्ट के चलते फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया और उनकी सांसें थम गईं। वहीं, डॉ. संत प्रकाश गौतम की मौत पर पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने शोक सभा की। रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा कि सरकार उन्हें कोरोना योद्धा घोषित करे।
विज्ञापन

4493 घरों में स्क्रीनिंग

फूलबाग फिर बना कंटेनमेंट जोन
एक ही परिवार के छह लोगों के पॉजिटिव आने के बाद फूलबाग को फिर से कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है। अप्रैल में फूलबाग को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। 10 दिन पहले ही इसे कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया था। एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि परिवार के सीधे संपर्क में रहने वाले करीब 35 लोगों को चिह्नित किया गया है। उनका बुधवार को सैंपल लिया जाएगा। बुधवार को इस इलाके में 10 टीमें लगाकर घर-घर सर्वे कराया जाएगा। 

सैंपल को जांच के लिए केजीएमयू भेजा 
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शास्त्रीनगर, न्यू तिलकनगर, रामनगर, खजुहा, अनुपमनगर, भोलापुरी, हबीबनगर, बिल्लौचपुरा और दारूगोदाम में 4493 परिवारों की स्क्रीनिंग की। सर्विलांस एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 202 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया है। 

ऐशबाग पर भी निगाह
ऐशबाग में एक ही परिवार के सात लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। मंगलवार को इन परिवारों से संपर्क में रहने वालों की स्क्रीनिंग की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें