फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन थर्स्ट : 12 सौ बोतल अनधिकृत पानी जब्त, कोच अटेंडेंट को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
12 सौ बोतल अनधिकृत पानी जब्त, कोच अटेंडेंट को दबोचा
विज्ञापन

लखनऊ। रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में अनधिकृत पानी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे आरपीएफ की ओर से सोमवार को ‘ऑपरेशन थर्स्ट’ चलाया गया, जिसमें अवध एक्सप्रेस में जांच के दौरान थर्ड एसी बोगी में लिनेन (तौलिया, कपड़े रखने का स्थान) के नीचे कोच अटेंडेंट ने पानी की बोतलों को छिपाकर रखा था, जिसे दबोच लिया गया। कई ट्रेनों में छापा मार आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया और करीब 12 सौ बोतलें जब्त की गईं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों के इर्द-गिर्द अनधिकृत पीने के पानी का कारोबार फल-फूल रहा है। लाखों रुपये के इस कारोबार में रेलवे अधिकारियों से लेकर सुरक्षाबलों तक की मिलीभगत कई बार उजागर हो चुकी है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अतुल श्रीवास्तव के निर्देशन में दो दिवसीय ‘ऑपरेशन थर्स्ट’ को शुरू किया गया है। पहले दिन सहायक सुरक्षा आयुक्त वीके मिश्र की मौजूदगी में सिटी स्टेशन प्रभारी निरीक्षक एमके खान की टीम ने सोमवार को पैंट्री कार में छापेमारी की। एमके खान ने बताया कि कुशीनगर एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस व अवध एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में छापा मारा गया, जहां से कुल 1197 पानी की अनधिकृत बोतलें मिलीं। दूसरे ब्रांड का पानी पैंट्रीकार मैनेजर के सहयोग से बेचा जा रहा था। आठ वेंडरों को गिरफ्तार किया गया। अवध एक्सप्रेस में जिस वक्त जांच की जा रही थी तो थर्ड एसी बोगी बी-3 में कोच अटेंडेंट को दबोचा गया। वह लिनेन के शेड में पानी की बोतलों को छिपा रहा था। पानी जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें