फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: उपचुनाव से पहले मिल्कीपुर के युवाओं को रोजगार की सौगात, 1164 युवाओं को मिली नौकरी

Sun, 15 Dec 2024 06:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के मिल्कीपुर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के पहले 1164 युवाओं को नौकरी की सौगात मिली है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री ने कहा कि योगी सरकार युवाओं के भविष्य के लिए हमेशा ही चिंतित रही है।
विज्ञापन
रोजगार मेले में मौजूद मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के पहले योगी सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया करा रही है। मिल्कीपुर क्षेत्र के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 1164 लोगों को विभिन्न कंपनियों ने रोजगार दिया है। 2682 युवाओं ने रोजगार के लिए आवेदन किया था। 
विज्ञापन


रोजगार मेले का उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व श्रम मंत्री अनिल राजभर ने किया। दोनों मंत्रियों ने बताया कि योगी सरकार युवाओं के भविष्य के लिए हमेशा चिंतित रही है और उन्हें रोजगार दे रही है। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - नोएडा अथॉरिटी के निलंबित अफसर के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, अकूत संपत्ति का खुलासा; देख खुली रह गई आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक: हनुमानगढ़ी में किया पूजन, बोले- मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत तय


रोजगार देने वाली कंपनियों में जीएस फोर सिक्योरिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, यशश्वी स्किल लिमिटेड, सन स्टाफिंग सॉल्यूशन, डिजिटल एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी एसपीएन बिजनेस फ्रंट फ्यूचर, शिव शक्ति एग्री लिमिटेड सहित कई दर्जन कंपनियां मौजूद रहीं। रोजगार मेले में श्रम विभाग से संबंधित 61 लाभार्थियों को 1.5 करोड़ से अधिक के स्वीकृति पत्र भी वितरित किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें