दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, केस
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने घटना की जांच की और शव को कब्जे में लिया। पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव की रहने वाली निधि तिवारी उर्फ लक्ष्मी की शादी गूढ़ा गांव निवासी अरुण द्विवेदी के साथ 23 फरवरी 2019 को हुई थी।
मृतका के पिता अनिल कुमार तिवारी का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज न देने पर निधि की हत्या कर दी गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी पर लटका दिया।
एसओ अजीत कुमार विद्यार्थी का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति अरुण कुमार द्विवेदी, ससुर अशोक कुमार द्विवेदी, सास व दो ननदों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।