फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया व बुखार की कहर, मासूम समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया व बुखार की कहर, मासूम समेत तीन की मौत
विज्ञापन



रायबरेली। मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही डायरिया और बुखार का कहर बढ़ गया है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड व अन्य वार्डों में बेड फुल हो गए हैं।


बुखार व डायरिया की चपेट में आकर एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि जिला अस्पताल में 15 से अधिक भर्ती हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है।


बुखार के चपेट में आने के बाद गुरुबख्शगंज की नाजिया (20) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल लाए गए सुल्तानपुर जनौली के प्रेम शंकर (80) और डलमऊ के दुर्गेश (28) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन



इसके अलावा डायरिया व बुखार की चपेट में आए तमाम रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें भुवन (4), शिवदेवी (62), सौरभ (3), पलक (1), अंकुर (8), काव्या (2), शुभी सिंह (10), निरंजन (13), अनुपम (13), वंश (3), सुमन (55), सुनीता देवी (30), सुमैया बेगम (52) आदि शामिल हैं। जिले की सीएचसी व पीएचसी में भी डायरिया व बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें