फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। थाना कैंट की औद्योगिक नगर चौकी के अंतर्गत कुंवर चंद्रावती कॉलेज के पास फैजाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर अनियंत्रित कार चालक ने पहले दो बाइक सवारों को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़ी युवती को रौंद दिया। हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

थाना कैंट के कुंवर चंद्रावती कॉलेज के पास शनिवार दोपहर करीब 1:50 बजे फैजाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर अनियंत्रित एक कार ने पहले दो बाइक सवारों को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही एक युवती को रौंद दिया। हादसे में युवती साधुरी निवासी हरीपुर जलालाबाद थाना कैंट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक बाइक पर सवार मैनुउद्दीन निवासी बेनीपुर थाना रौनाही व दूसरी बाइक पर सवार राकेश निवासी बारुन बाजार थाना इनायतनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कैंट थाना प्रभारी आरके राणा ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। वाहन पर लखनऊ का नंबर है, उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें