फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नष्ट कराया दूषित कचरी व सड़ा आम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश पाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम का जिलाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी अभियान शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन



मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में शनिवार को आनंद नगर चौराहा स्थित एक किराना की दुकान पर छापा मारा। दूषित पाए जाने पर 10 किग्रा कचरी को नष्ट करा दिया। इसी चौराहे के निकट एक आम की दुकान से 5 किग्रा सड़ा आम नष्ट कराया गया।


टीम ने इसके बाद महरुआ चौराहा पर मिले एक दूधिया से दूध का नमूना, जबकि इसी चौराहा स्थित विजय कुमार वर्मा की डेयरी से दूध व खोआ का नमूना लिया। महरुआ बाजार स्थित बंगाली स्वीट हाउस से बर्फी, पेड़ा व छेना का नमूना मिलावट के संदेह में लिया।
विज्ञापन



इसी चौराहा स्थित गुप्ता मिष्ठान भंडार से बेसन लड्डूू का नमूना लिया गया। टीम में शैलेंद्र कुमार पांडेय, चित्रसेन, गुलाबचंद्र, अखिलेश मौर्य मौजूद रहे।


मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री उपाध्याय ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश पाने के लिए अभियान आगे भी चलता रहेगा। बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें