फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरा और अनुकूल ने किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शनिवार दोपहर में घोषित हुआ तो मेधावी खुशी से उछल पड़े। बुद्धा पब्लिक स्कूल की छात्रा समरा एखलाक खान व गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के छात्र अनुकूल पटेल 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में अव्वल रहे।
विज्ञापन


गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया चंद्रा व वेदिका कोटवानी ने 94.6 फीसदी व बुद्धा पब्लिक स्कूल की छात्रा आयुषी सिंह ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। जिले का सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम 97 फीसदी रहा। मेधावियों के घर में जश्न का माहौल रहा। सभी ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

सीबीएसई बोर्ड ने इस बार भी इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम हाईस्कूल के पहले घोषित कर दिया है। शनिवार को दोपहर में बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिले के छात्र खुशी से उछल पड़े। जिले में सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त चार इंटरमीडिएट कॉलेज हैं।
विज्ञापन


इनमें बुद्धा पब्लिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, संतपथिक विद्यालय और गुरुकृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल हैं। इन विद्यालयों के 386 विद्यार्थी इस बार परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 374 को सफलता हासिल हुई है। परीक्षा में इस बार फिर छात्राओं ने मेधा प्रदर्शित की।

बुद्धा पब्लिक स्कूल की छात्रा समरा एखलाक खान व डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के छात्र अनुकूल पटेल 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में मेधावियों की श्रेणी में सबसे ऊपर रहे। दूसरे नंबर पर गुरुकृपा डिवाशइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया चंद्रा व इसी स्कूल की वेदिका कोटवानी ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।

बुद्धा पब्लिक स्कूल की छात्रा आयुषी सिंह ने 94 फीसदी अंक हासिल किए। इन मेधावियों के घरों पर परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद जश्न का माहौल रहा।

सीबीएसई परीक्षा के मेधावी
विद्यार्थी प्रतिशत कॉलेज
समरा एखलाक खान 95 बुद्धा पब्लिक स्कूल
अनुकूल पटेल 95 गुरुकृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
रिया चंद्रा 94.6 गुरुकृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
वेदिका कोटवानी 94.6 गुरुकृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
आयुषी सिंह 94 बुद्धा पब्लिक स्कूल
प्रखर श्रीवास्तव 93.8 बुद्धा पब्लिक स्कूल
निमिषा जायसवाल 91.8 बुद्धा पब्लिक स्कूल
अक्षत टेकड़ीवाल 91.2 बुद्धा पब्लिक स्कूल
जया शर्मा 90.8 बुद्धा पब्लिक स्कूल
मोहम्मद नोमान अंसारी 90.6 बुद्धा पब्लिक स्कूल
नवनीत कौर 90.4 बुद्धा पब्लिक स्कूल
खुशी सिंह 89.6 बुद्धा पब्लिक स्कूल

डॉक्टर बनना चाहती हैं समरा
जिले के मेधावियों में अव्वल समरा एखलाक खान डॉक्टर बनना चाहती हैं। उसने बताया कि घर पर प्रतिदिन छह घंटे की नियमित पढ़ाई से उसे सफलता हासिल हुई है। समरा अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दे रही है। उनका कहना है कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी।

वैज्ञानिक बनकर देश सेवा की चाहत
डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया चंद्रा 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर मेधावियों की सूची में शामिल है। रिया का कहना है कि विद्यालय में नियमित पढ़ाई के साथ अलग से प्रतिदिन चार से पांच घंटे की पढ़ाई से उसे सफलता हासिल हुई है। उसकी इच्छा वैज्ञानिक बनकर देश सेवा करने की है। अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दे रही है।

आईएएस बनना है सपना
बुद्धा पब्लिक स्कूल की छात्रा आयुषी आईएएस बनना चाहती हैं। उन्होंने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए है। आयुषी का कहना है कि वह आईएएस बनकर देश सेवा करेंगी। आयुषी सफलता का श्रेय अभिभावकों के साथ गुरुजनों को दे रही है। उसने कहा कि प्रतिदिन छह घंटे की नियमित पढ़ाई से सफलता मिली है।

प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा
बुद्धा पब्लिक स्कूल के छात्र प्रखर श्रीवास्तव ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है। प्रखर ने बताया कि प्रतिदिन पांच घंटे की स्कूल के अलावा नियमित पढ़ाई से उसे यह सफलता हासिल हुई है। उनकी इच्छा प्रशासनिक सेवा में जाने की है।

रोजाना पांच घंटे की मेहनत
बुद्धा पब्लिक स्कूल की छात्रा निमिषा जायसवाल मेधावियों की सूची में स्थान पाने से खुश है। 91.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। निमिषा उच्च प्रशासक बनने का सपना संजोए है। उनका कहना है कि प्रतिदिन की पांच घंटे की मेहनत से सफलता मिली है। गुरुजनों के साथ-साथ माता-पिता व परिवार के सदस्यों को वह सफलता का श्रेय दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें