फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से पांच मकान तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र के त्यौरासी गांव के मजरा रमईपुर में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगने से पांच लोगों के फूस के घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस गया। उसका इलाज कराया गया है। आग से पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

परसपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत त्यौरासी के रमईपुरवा में अज्ञात कारणों से गुड्डू के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस में रहने वाले उसके भाई नंदकुमार, अलगू, शिवपूजन व नित्यप्रकाश के भी फूस के घर को भी चपेट में ले लिया। जिससे सभी घरों में रखा सारा सामान जल गया। आग की चपेट में आने से रक्षाराम झुलस गया। उसका सीएचसी परसपुर में इलाज कराया गया है। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। सूचना पर हलका लेखपाल श्रीप्रकाश चौधरी ने मौके पर पहुुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया। हलका लेखपाल ने बताया कि आग से चार लाख 72 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हलका लेखपाल ने बताया कि पीड़ित परिवारों सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट तहसील को भेजी जा रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रप्रताप सिंह ने अग्निपीड़ितों को आटा, दाल, चावल, नमक व आलू बांटा। बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से अग्नि पीड़ितों को तत्काल सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें