फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में युवक को गोली मारी, भाई को किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के शक में युवक को गोली मारी, भाई को किया अधमरा
विज्ञापन



तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बिजली के मोटर चोरी के शक में दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी, जबकि उसके बड़े भाई को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया।


युवक के पेट में दो गोली लगीं हैं। दोनों भाइयों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दबंगों ने घर पर पथराव भी किया। 10 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन



पूरे राम सिंह मजरे मिर्जागढ़ निवासी फारुख अहमद के नलकूप से सोमवार रात बिजली की मोटर चोरी हो गई थी। फारुख को शक था कि गांव के रामकुमार का मोटर चोरी में हाथ है।
विज्ञापन



इसी बात को लेकर फारुख अपने अन्य साथियों के साथ राम कुमार के घर पहुंच गया और पथराव किया। तमंचे से रामकुमार (32) को गोली मार दी।


दो गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। साथ ही दबंगों ने उसके बड़े भाई शिवमोहन सिंह (38) को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया।


ग्रामीणों की मदद से रामकुमार और उसके भाई शिवमोहन को जिला अस्पताल भेजा गया। एसओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांव के ही नसरू, गुड्डू, असलम, मुस्लिम, फारुख, तहरूख, नन्हू, कल्लू, मटरू समेत 10 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें