फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायल वृद्ध को परिवारीजन सीएचसी बिसवां से ले गए, जहां नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया है। उधर, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बिसवां कोतवाली क्षेत्र के अहमदाबाद गांव निवासी कामता (63) रविवार को करीब 10 बजे साइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी बीच गांव के पास ही रेउसा-बिसवां मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे कामता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजनों ने उन्हें बिसवां सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कामता की नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय कामता ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें