तीन माह में आयोजित होंगी 23 प्रतियोगिताएं
फैजाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए उप शिक्षा निदेशक फैजाबाद मंडल ने वार्षिक खेल कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अगस्त से अक्तूबर तक 23 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
फैजाबाद जनपद को आठ खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन मिला है। जिला स्तर पर जिन खिलाड़ियों का आधार कार्ड बना हैं उन्हीं को प्रतिभाग कराने का निर्देश जारी किया गया है।
मंडलीय प्रतियोगिता के अंतर्गत दो अगस्त को अंडर 14 सुब्रतो कप फुटबाल सुल्तानपुर में, 17 वर्ष सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता बाराबंकी में, 21 को सब जूनियर नेहरू हॉकी 15 वर्ष सुल्तानपुर में, 17 वर्ष बालक/बालिका बाराबंकी में, 22 को ताइक्वाडो फैजाबाद में, 23 को टी.टी. बैडमिंटन फैजाबाद में, 24 को फुटबॉल फैजाबाद में, आर्चरी बाराबंकी में, भारोत्तोलन अंबेडकरनगर में, खो-खो 28-29 को अंबेडकरनगर में और बॉक्सिंग प्रतियोगिता 28 अगस्त को बाराबंकी में होगी।
कबड्डी 28 व 29 अगस्त को सुल्तानपुर में, जूडो सुल्तानपुर में, एथलेटिक्स 1, 2 व 3 सितंबर को सुल्तानपुर में, वॉलीबॉल फैजाबाद में आठ सितंबर को, क्रिकेट 14 वर्ष अंबेडकरनगर में, क्रिकेट 17 वर्ष बाराबंकी में, क्रिकेट 19 बालक/बालिका नौ व 10 सितंबर और स्केटिंग प्रतियोगिता 22 सितंबर को अंबेडकरनगर में होगी।
फैजाबाद में 22 सितंबर को हैंडबॉल, 25 को हॉकी, 26 को बास्केटबॉल, कुश्ती 27 सितंबर को अंबेडकरनगर में, राइफल शूटिंग तीन अक्टूबर को अमेठी में और जिम्नास्टिक प्रतियोगिता तीन अक्टूबर 2017 को आयोजित होगी।