फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बढ़ेंगी बीटीसी की 11 हजार सीटें

Sun, 01 Dec 2013 08:32 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बीटीसी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में 225 और निजी बीटीसी कॉलेजों को संबद्धता देने की तैयारी है।
विज्ञापन


इससे बीटीसी की 11,250 सीटें बढ़ जाएंगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने निजी कॉलेजों को संबद्धता देने के लिए राज्य समिति की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।

प्रत्येक निजी कॉलेजों में बीटीसी की 50 सीटें होती हैं।

मौजूदा समय 524 निजी बीटीसी कॉलेजों में 26,200 और सरकारी यानी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 10,450 सीटें हैं। नए कॉलेजों को संबद्धता मिलने के बाद बीटीसी की कुल 47,900 सीटें हो जाएंगी।
विज्ञापन


67 नए कॉलेजों को मिल चुकी मंजूरी
बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक रखने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। प्रदेश में वर्ष 2009 से निजी कॉलेजों में बीटीसी कोर्स चलाने की अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इस साल 67 नए कॉलेजों को संबद्धता देने की मंजूरी राज्य समिति कर चुकी है।
विज्ञापन


इसके अलावा 225 और कॉलेजों को संबद्धता देने के लिए जिलों से रिपोर्ट मिल चुकी है। इसके आधार पर एससीईआरटी इन कॉलेजों को संबद्धता देना चाहता है। संबद्धता मिलने वाले कॉलेजों में इसी साल छात्रों को प्रवेश भी दिया जाएगा।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें