लखनऊ। दिवाली के दिन सोमवार को शहर के 12 इलाकों में 11 घरों, पांच दुकानों, दो कारखानों और एक निजी बस में आग लग गई। हालांकि, समय रहते दमकल कर्मियों ने सभी जगह आग पर काबू पा लिया। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
पीजीआई के कल्ली पश्चिम निवासी अनूप की घर के पास ही हार्डवेयर की दुकान है। सोमवार शाम करीब सात बजे वह दुकान में पूजा करके घर निकल गए थे। करीब आधे घंटे बाद लोगों को दुकान में धुआं और आग की लपटें दिखीं। आननफानन लोगों ने घटना की जानकारी अनूप और दमकल कर्मियों को दी। मौके पर टीम और तीन गाड़ियों के साथ पहुंचे एफएसओ माम चंद बडगूजर ने राहत कार्य शुरू कर दिया। शटर तोड़ने पर देखा कि आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। तभी दुकान में रखे केमिकल के कारण धमाके होने लगे। इससे आस पड़ोस में रहने वाले लोग घबरा गए। एफएसओ व उनकी टीम ने करीब दो घंटे के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। एफएसओ के मुताबिक आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।
धू-धूकर जला मेडिकल स्टोर
सुशांत गोल्फ सिटी के मुजफ्फरनगर स्थित अनुराग राजपूत के कॉम्प्लेक्स में विजय यादव का साईं मेडिकल स्टोर है। सोमवार रात करीब आठ बजे विजय मेडिकल स्टोर बंद करके घर चले गए। करीब साढ़े आठ बजे पड़ोस के लोगों को स्टोर से आग की लपटें उठती दिखीं। लोगों ने घटना की सूचना विजय और दमकल को दी। लोग आग बुझा ही रहे थे तभी एफएसओ पीजीआई भी टीम के साथ आ गए। उन्होंने टीम के सहयोग से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
प्राइवेट बस में लगी आग, यात्रियों की बची जान
एफएसओ गोसाईंगंज सत्येंद्र के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उन्हें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम और एक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचने पर पता चला कि निजी बस में करीब 20 यात्री सवार थे, जो कहीं जा रहे थे। तभी चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी थी। टायर पुराने होने के कारण बस में मामूली रूप से आग लग गई थी। हालांकि, हादसे के कारण बस में सवार यात्री घबरा गए थे। कुछ ही मिनट में आग पर काबू पा लिया गया था। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
यहां भी हुईं घटनाएं
-अमीनाबाद के मौलवीगंज स्थित घर में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे एलपीजी सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई।
- हुसैनगंज के उदयगंज स्थित एक घर में सोमवार रात 9:30 बजे आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
- महानगर के न्यू हैदराबाद में सोमवार रात करीब 11 बजे आग लग लग गई।
- गुडंबा में सोमवार रात करीब दो बजे बैटरी की बंद दुकान जल गई।
- अलीगंज सेक्टर क्यू स्थित मकान आग की लपटों की चपेट में आ गया।
- सोमवार रात करीब आठ बजे बाजारखाला के ऐशबाग स्थित दुकान जल गई।
- गोमतीनगर के विरामखंड स्थित दो घरों में सोमवार रात आग लग गई।
- चिनहट की आस्था नगर कॉलोनी स्थित कारखाने में सोमवार रात 11 बजे आग लग गई।
- मड़ियांव के सेक्टर-सी और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित दो घर आग से जल गए।
- कृष्णानगर के शक्ति चौराहे पर स्थित गोदाम में सोमवार रात करीब आठ बजे आग लग गई।
- सुशांत गोल्फ सिटी के अवध विहार योजना स्थित घर जल गया।
- पीजीआई के वृंदावन सेक्टर पांच स्थित घर के मंदिर में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई।
- आलमबाग के बारा बिरवा स्थित आदित्य की राधेश्याम फोन केयर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रविवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
आग।
आग।
आग।
आग।
आग।