फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में आग से 11 मकान राख, दो जानवर जलकर मरे, लाखों का नुकसान

Wed, 14 Jun 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
आग से जली गृहस्‍थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहराइच के राजीचौराहा के तराई में सूरज की तपिश के बीच आग की लपटें भी कहर बरपा रही हैं। बुधवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर आग लगने में 11 मकान जलकर राख हो गए। वहीं दो मवेशी जिंदा जले हैं।
विज्ञापन


16 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। मामले में राजस्वकर्मियों ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील भेज दी है। पीड़ित परिवार खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हो गए हैं।

बुधवार की सुबह महसी के पंडितपुरवा निवासी प्रताप के घर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोगों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर घर से बाहर भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन


जब तक गांव के लोग दौड़ते, तब तक आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। धीरे-धीरे आग ने जगदीश, देवता, पांचू समेत पांच लोगों के मकान को आगोश में ले लिया। हर तरफ चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने एकत्रित होकर पंपिंग सेट और कुएं के सहारे किसी तरह आग पर काबू पाया। पांचों घरों में आग से सारा सामान जलकर राख हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें