फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल न होने से प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को नहीं मिली एंबुलेंस, स्वास्थ्य मंत्री नाराज

Wed, 14 Jun 2017 06:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्वास्‍थ्य केंद्र में देर तक तड़पती रही महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के स्वास्‍थ्य मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने सहारनपुर में महिला को डीजल न होने के कारण एंबुलेंस न मिल पाने की घटना को संज्ञान में लिया और कड़ी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 108 से जुड़े हुए लोग अपनी जिम्मेदारियो को समझें नहीं तो हम अनुबंध के प्रावधान के तहत काम करेंगे।

गौरतलब है कि मंगलवार को सहारनपुर के सामुदायिक स्वास्‍थ्य केंद्र से महिला को एंबुलेंस नहीं मिल सकी। जवाब दिया गया कि डीजल नहीं है।

एंबुलेंस न मिल पाने महिला स्वास्‍थ्य केंद्र के काफी देर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। बाद में उसे प्राइवेट वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।

मिली जानकारी के अनुसार महिला सहारनपुर के स्वास्‍थ्य केंद्र आई थी। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाने के लिए जब एंबुलेंस बुलाने के लिए संपर्क किया गया तो स्वास्‍थ्य केंद्र ने डीजल न होने की बात कहकर मदद करने से इनकार कर‌ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अधिक देर हो जाती तो महिला की मौत भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें