लगातार हो रही बारिश अवध में जानलेवा साबित हो रही है। बीते 24 घंटों में दीवार ढहने से 11 लोगों की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
फैजाबाद व अंबेडकरनगर में तीन-तीन जबकि रायबरेली में दो लोगों की जान चली गई। वहीं, बाराबंकी, सुल्तानपुर और गोंडा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। लगातार हो रही बारिश से नदियां भी उफनाई हुईं हैं।