फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 11 करोड़ की बिजली लाइन, सात माह में 14 बार फॉल्ट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने मेमौरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामले में अधिशासी अभियंता सुदेश कुमार, सहायक अभियंता श्याम वीर सिंह और जूनियर इंजीनियर सारस्वत भूषण को निलंबित कर दिया है। यह निर्णय स्टेशन की 33 केवी भूमिगत बिजली लाइन में बार-बार आ रही खराबी के बाद लिया गया है। 11 करोड खर्च कर बनाई गई इस लाइन में पिछले सात माह में 14 बार फॉल्ट आ चुके हैं, जिससे बड़े अधिकारी ठेकेदार की तरफ से मानकों के अनुरूप निर्माण न करने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


एयरफोर्स परिसर को बिजली आपूर्ति करने वाली 22 किलोमीटर लंबी 33 केवी भूमिगत लाइन का निर्माण लेसा सर्किल पांच की निर्माण इकाई ने नोएडा की फर्म सरस्वती फर्म से करवाया था। इस लाइन पर एयरफोर्स ने 11 करोड़ रुपये खर्च किए थे। मई 2025 के दूसरे पखवारे में निर्माण इकाई ने लाइन मोहनलालगंज खंड को सौंप दी थी, जिसके बाद से ही इसमें लगातार फॉल्ट आने का सिलसिला शुरू हो गया था। 27 दिसंबर को आए एक बड़े फॉल्ट के बाद से बिजली आपूर्ति में गंभीर व्यवधान बना हुआ था।

शिकायत करने दिल्ली से आए अफसर

सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील एयरफोर्स स्टेशन पर ट्रेनिंग के दौरान बिजली की बाधाओं की शिकायतें स्थानीय इंजीनियरों से कई बार की गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर पिछले हफ्ते दिल्ली से आए मंत्रालय के अफसरों ने पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मध्यांचल निगम के निदेशक हरीश बंसल और मुख्य अभियंता लेसा महफूज आलम की टीम ने जांच की। जांच में लापरवाही और लाइन निर्माण में खामियां उजागर होने पर इंजीनियरों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। मामले की विस्तृत जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें