फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के ककौली में तीन जनवरी को सड़क हादसे में घायल हुए तनिष्क यादव (18) की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके साथी रतन का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि काकोली गांव निवासी तनिष्क इंटर का छात्र था। बड़े भाई आदर्श ने बताया कि तनिष्क पिता का खेती में भी सहयोग करता था। तीन जनवरी को वह दोस्त रतन के साथ बाइक से घूमने निकला था। तभी गांव के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात तनिष्क ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें