फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए के रजिस्ट्री शिविर का 107 आवंटियों ने उठाया लाभ

विज्ञापन
लखनऊ विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से मंगलवार से शुरू हुए विशेष निबंधन शिविर के पहले दिन 107 आवंटियों ने अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कराई। शिविर 15 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण ने विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों का आवंटन किया है। कई आवंटियों ने अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराई है। उनकी सहूलियत के लिए यह विशेष शिविर लगाया गया है। शिविर में प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारी और निबंधन विभाग की टीम उपस्थित रहेगी। प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में सुबह 11 से शाम छह बजे तक शिविर लग रहा है।
पहले दिन जिन संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई, उनमें कानपुर रोड योजना, जानकीपुरम विस्तार, बसंतकुंज, शारदानगर, गोमतीनगर, प्रधानमंत्री आवास योजना और विभिन्न अपार्टमेंट्स की संपत्तियां शामिल हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई), आश्रयहीन और ईडब्ल्यूएस भवनों के आवंटियों ने विशेष उत्साह दिखाया। उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि रजिस्ट्री के लिए कई नए आवेदन भी आए हैं, जिनके लिए फाइलें तैयार की जा रही हैं। जिन आवंटियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें