फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में नए मरीजों के मुकाबले दोगुने मरीज हुए ठीक, 311 लोगों की मौत

Sun, 16 May 2021 07:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आना जारी है। रविवार को शनिवार से कम संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में रविवार को नए मरीजों के अनुपात में दोगुने से अधिक मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए। रविवार को 10682 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, वहीं 24837 मरीज संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हो गए, जबकि 311 मरीजों की मौत हो गई। वर्तमान में प्रदेश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 88.92  प्रतिशत है।

विज्ञापन


एसीएस चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 1619645 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से कुल 1439096 कोरोना पॉजिटिव संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 17546 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। वर्तमान में 163003 एक्टिव मरीज प्रदेश में है। कुल एक्टिव मरीजों में से 134615 होम आइसोलेशन में हैं। अन्य मरीजों सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 267420 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 111208 नमूने आरटीपीसीआर तकनीक से जांचें गए।

39 जिलों में 100 से कम मरीज
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को मेरठ में 701, लखनऊ में 525, वाराणसी में 496, देवरिया में 471, बुलंदशहर में 421, सहारनपुर में 437, गोरखपुर में 433, गौतमबुद्ध नगर में 377, मुजफ्फरनगर में 319, बरेली में 296, शाहजहांपुर में 279, गाजियाबाद में 273, अमरोहा में 230, अलीगढ़ में 228, मुरादाबाद में 220, कुशीनगर में 205 मरीज मिले हैं। वहीं 39 जिले एसे हैं जहां 100 से कम मरीज हैं। रविवार को सबसे ज्यादा 27 मरीजों की मौत मेरठ में हुई है। इसके अलावा लखनऊ में 20, कानपुर नगर में 13, चंदौली में 12, मथुरा में 10 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से कम हो रही मरीजों की संख्या
तिथि- नए मरीज
10 मई - 21331
11 मई- 20463
12 मई- 18125
13 मई - 17775
14 मई - 15747
15 मई - 12547
16 मई - 10682

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें