फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन 16 को

Tue, 07 Jan 2014 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केवल गर्भवती महिलाओं व बीमार बच्चों को अस्पताल लाने व ले जाने के लिए प्रदेश में संचालित होने वाली 102 एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन 16 जनवरी को होगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस सेवा का उद्घाटन करेंगे।
इस एंबुलेंस सेवा के संचालन का जिम्मा भी 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन कर रही जीवीके-ईएमआरआई कंपनी को ही मिला है।

इसके तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1972 एंबुलेंस चलाई जाएंगी। मोबाइल व लैंडलाइन फोन से 102 नंबर डायल करने पर यह एंबुलेंस सेवा 24 घंटे मुफ्त मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में तय समय में सभी तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें