फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला महिला कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी किए जाने का पुरजोर विरोध किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा और बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शैलजा सिंह एडवोकेट ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के साथ ही रसोई गैस के दामों में इजाफा किए जाने से आम जनमानस को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष लक्ष्मी सिन्हा, किरन मिश्रा, ऊषा सिंह, बीना मिश्रा, बीना मिश्रा, शालिनी सिंह, सोमवती त्रिपाठी, कनकलता मिश्रा, सावित्री देवी, परवीन बानो, रामश्री, सुषमा, पिंकी त्रिवेदी, नसरीन बानो, नाजनीन फातिमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें