फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिबरी की आग से झुलसा युवक, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिबरी की आग से झुलसा युवक, गंभीर
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। अकबरपुर के नासिरपुर गांव में एक युवक ढिबरी की आग, तो बेवाना में एक महिला खाना बनाते समय लगी आग से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।


अकबरपुर के नासिरपुर गांव निवासी अनीस अहमद (45) पुत्र शेरअली सोमवार रात घर के बाहरी बरामदे में सो रहा था। देर रात उसके पास रखी जलती ढिबरी बिस्तर पर गिर गई। इससे अनीस आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन



जब तक घरवाले आग पर काबू पाते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन



बेवाना निवासी राजेश की पत्नी सुनीता (38) सोमवार देर शाम उस समय आग की चपेट में आ गई, जब वह चूल्हे पर खाना बना रही थी। जब तक आग बुझाई गई, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें