फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर हिमाचल ले जा रहे थे 18 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल के दो जिलों से 18 बच्चों को नौकरी के बहाने चार तस्कर हिमाचल प्रदेश ले जा रहे थे। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सभी बच्चों को रोक लिया। मौके से चार तस्कर पकड़े गए हैं। बच्चों को नेपाली संस्था को सौंपते हुए तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसबी 42वीं बटालियन के उप कमांडेंट जय प्रकाश ने बताया कि रविवार देर शाम को नेपाल के जाजरकोट व बांके जिला से 18 बच्चों को चार तस्कर हिमाचल प्रदेश के शिमला ले जा रहे थे। भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे 18 बच्चों व चार तस्करों से पूछताछ की गई तो मामला संदिग्ध लगा।

इस पर सभी को देहात संस्था की मदद से कैंप कार्यालय लाया गया। वहां उनकी काउंसलिंग की गई तो पता चला तस्कर बच्चों को काम दिलाने के बहाने हिमाचल ले जा रहे थे। उप कमांडेंट ने बताया कि बच्चों में नेपाल के जाजरकोट निवासी 12 तथा बांके जिला के छह बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी 10 वर्ष से 14 वर्ष के हैं। एसएसबी ने नेपाल निवासी तस्कर कमल गौतम, सूरत सिंह, संत बहादुर व अहमद हुसैन को गिरफ्तार किया है। अहमद हुसैन के पास सूरत का फर्जी आधार कार्ड भी मिला है। बच्चों को नेपाल की सानो हाट संस्था को सौंप दिया गया है। काउंसलिंग के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें