फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तगादा कर लौट रहे सब्जी विक्रेता से 45 हजार की नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर इलमासगंज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दी वारदात
विज्ञापन

जगदीशपुर (अमेठी)। हाईवे पर स्थित इलमासगंज के पास बीड़ी का तगादा करके मिनी ट्रक से लौट रहे एक व्यवसायी के चालक से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए। लूट की सूचना के बाद पहुंचे एएसपी ने पीड़ित चालक से पूछताछ की है।

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सुनील कुमार वैश्य के पास बीड़ी की एजेंसी हैं। शनिवार की सुबह सुनील का चालक नफीस निवासी कस्बा निहालगढ़ व खलासी जगदीश निवासी जलालपुर तिवारी थाना जगदीशपुर मिनी ट्रक लेकर शिवरतनगंज बाजार गए थे।
विज्ञापन


दोनों ने बाजार में कई व्यापारियों के यहां बीड़ी देने के बाद तगादा भी किया था। शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों वापस लौट रहे थे कि रास्ते में कमरौली थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर ट्रक में डीजल भरवाने रुके। ट्रक में डीजल भरवाने के बाद दोनों जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इलमासगंज के पास जैसे पहुंचे तभी एक सफेद रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


जब तक नफीस और जगदीश कुछ समझते एक युवक ने तमंचा निकालकर नफीस पर तान दिया। इसके बाद रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए। नफीस ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंचे एएसपी बलरामाचारी दूबे ने चालक व खलासी से जगदीशपुर थाने में पूछताछ की। पीड़ित नफीस की मानेें तो बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें