फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समाज का हर वर्ग सरकार से मायूस’

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने बैठक कर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर किया मंथन
विज्ञापन

बहराइच। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करते हुये आगे की रणनीति तय की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुये पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा कि मौजूदा समय में विकासहीन सरकार है। समाज का हर वर्ग इससे मायूस है। उन्होंने कहा कि बिजली व गैस के दाम बढ़ने व आम जनमानस की रोजमर्रा की वस्तुओं में निरंतर बढ़ रही महंगाई व भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता त्रस्त है।
विज्ञापन


सभी समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी जनता की हर समस्याओं के लिए संघर्ष को तैयार रहें। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारियों से सामंजस्य बनाकर बीएलए नियुक्त करते हुये हर बीएलओ से सामंजस्य बनाकर बूथ स्तर पर ही मतदाता का नाम अंकित कराने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सपा के सिंबल से निकाय चुनाव में जीतकर आये सभासदों का सम्मान किया जाएगा। जबकि पार्टी में आने वाले अन्य सभासदों को भी सम्मान पूर्वक पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाए।
विज्ञापन


बैठक का संचालन जिला महासचिव जफरउल्ला खां बंटी ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि, नंदेश्वरनंद यादव, प्रदीप वर्मा, अजीत प्रताप सिंह, केएन श्रीवास्तव, बाबू खान, जयंकर सिंह, नदीमुल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें