फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनाव से पहले शत प्रतिशत टीकाकरण पर जोर, गौतमबुद्ध नगर में हुआ है सर्वाधिक टीकाकरण

Sun, 23 Jan 2022 12:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी सरकार ने मतदान के पहले प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है जिससे कि कोरोना संक्रमण के खतरे को कम से कम किया जा सके।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पहले व दूसरे चरण वाले जिलों में टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उधर, गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न जिले से लगातार युवा आते रहते हैं। ऐसे में वहां लक्ष्य के सापेक्ष 127.22 फीसदी टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञापन


राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय घई ने कहा कि जिन जिलों में कोविड टीकाकरण की संख्या अच्छी है, वहां गति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जहां टीके की पहली डोज 90 फीसदी से अधिक है, वहां दूसरी डोज को लेकर सर्वे शुरू किया गया है। प्रयास है कि मतदान से पहले सभी पात्र लोगों को टीके लगवा दी जाए।

जिलेवार स्थिति देखें तो शामली में 18 वर्ष से ऊपर 9,38,154 युवकों को टीका लगवाने का लक्ष्य है। इनमें से 8,54,751 युवकों यानी 91.11 फीसदी को कोविड टीका की पहली डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन


इसी तरह 4,63,815 युवकों यानी 61.08 फीसदी को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी तरह मेरठ में 25,62,900 के सापेक्ष 22,94,685 को पहली और 14,84,114 को दूसरी डोज दी गई है।

मुजफ्फरनगर में 19,82,368 लोगों के सापेक्ष 19,54,161 को पहली और 12,42,012 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। बागपत में 9,29,229 के सापेक्ष 8,93,849 लोगों को पहली और 7,02,501 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। इसी तरह हापुड़ में 94.23 फीसदी, गाजियाबाद में 98.51 फीसदी और बुलंदशहर में 90.12 फीसदी को पहली डोज दी जा चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें