फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम लखनऊ के स्टूडेंट्स का 100 फीसदी प्लेसमेंट, इन फेमस कंपनियों में मिला ऑफर

Wed, 07 Feb 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कैंपस प्लेसमेंट से उत्साहित स्टूडेंट्स। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ के दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम के सत्र 2016-18 में सौ फीसदी प्लेसमेंट (445 विद्यार्थी) हुआ है। इसमें से कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें दो-दो कंपनियों से जॉब ऑफर हुई है।

विज्ञापन


संस्थान की ओर से जारी सूचना के अनुसार 143 कंपनियों ने 445 विद्यार्थियों को 454 ऑफर दिए हैं। इसमें से पुरानी कंपनियों के साथ 47 नई कंपनियां भी प्लेसमेंट को आईआईएम पहुंचीं। 30 फीसदी विद्यार्थियों को उच्च स्तर और 20 फीसदी को प्राथमिक स्तर पर जॉब ऑफर हुई। इन्हें एफएमसीजी, कंज्यूमर गुड्स, टेलीकॉम, डिजिटल मीडिया सेक्टर, बीएफएसआई सेक्टर, कंसल्टिंग एंड जनरल मैनेजमेंट सेक्टर, आईटी, ई-कॉमर्स, टेक्नोलॉजी सेक्टर में जॉब मिली है।

संस्थान के प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष प्रो. निशांत उप्पल ने खुशी जताते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था उच्च स्तर पर जा रही है, हमारे विद्यार्थी इसे और बेहतर करने में योगदान देंगे। इस साल के प्लेसमेंट से फिर साबित हुआ कि आईआईएम लखनऊ देश के टॉप बिजनेस (बी)-स्कूल में है। प्लेसमेंट में वे कंपनियां भी शामिल हुईं जो देश के प्रमुख बी-स्कूल में रिक्रूटमेंट करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों में प्लेसमेंट

आईआईएम लखनऊ - फोटो : amar ujala
आदित्य बिरला ग्रुप, अमेजन, एसेंचर, सिटी डिलॉइट, एवरेस्ट ग्रुप, फ्लिपकार्ट, हिंदूजा, केपीएमजी, पीडब्ल्यूसी, पेटीएम, ट्रे-डेंश एनालिटिक्स, यस बैंक, एयरटेल, डॉ. रेड्डी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, नेस्ले, प्रॉक्टर एंड गैंबल, सैमसंग, स्टार टीवी, अमेरिकन एक्सप्रेस, क्रिसिल, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज, ओयो, उबेर, विप्रो के साथ एलवारेज एंड मार्शल, सिटी मार्केट्स, कोटक, फिडलिटी, मास्टर कार्ड एडवाइजर, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप में जॉब ऑफर हुई।

सेल्स-मार्केटिंग में सबसे ज्यदा सेलेक्शन
विद्यार्थियों को सर्वाधिक 24 फीसदी जॉब सेल्स व मार्केटिंग में मिली। इसके बाद 23 फीसदी वित्त, 23 फीसदी कंसल्टिंग, 12 फीसदी ई-कॉमर्स, 7 फीसदी सिस्टम-आईटी और 11 फीसदी जनरल मैनेजमेंट क्षेत्र में नौकरी मिली। मैनेजमेंट कंसल्टिंग व वित्तीय क्षेत्र में विद्यार्थियों को ऑफर की संख्या बढ़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें