'स्वच्छ भारत' एटीएम का उद्घाटन करते मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : amar ujala
राह चलते अक्सर लोग पानी या कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, कैन, चिप्स के खाली पैकेट और पॉलीथिन रास्ते में फेंकते हुए आगे बढ़ जाते हैं। पब्लिक की इस आदत को बदलने के लिए शहर में ‘स्वच्छ एटीएम’ लगाए गए हैं। यदि आप इसमें कचरा डालते हैं तो बदले में आपको पैसे मिलेंगे। एक निजी कंपनी ने नगर निगम के सहयोग से हजरतगंज व 1090 चौराहे पर दो मशीनें लगाई हैं। इसका उद्घाटन मंगलवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने किया।
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ये एटीएम लगाने की योजना शुरू की है। यह मशीन एटीएम की तरह काम करेगी। इसमें जब कोई व्यक्ति पानी की खाली बोतल या कैन डालेगा तो उसे उसके एवज मेें पैसा मिलेगा। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि एक मशीन में करीब 500 बोतल डाली जा सकती हैं।
स्वच्छ एटीएम लगाने वाली निजी कंपनी की प्रतिनिधि भूमिका पुरी ने बताया कि कचरा डालने से पहले आपको पहले एटीएम की स्क्रीन को टच करना होगा। उसके बाद उसमें दिए गए ऑप्शन पर मोबाइल और आधार नंबर फीड करना होगा। उसकेबाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
इसकेजरिए आप कं पनी के ई-वॉलेट एप को डाउनलोड कर पाएंगे। इसके बाद आप एटीएम पर अपनी भाष चुनेंगे और किस तरह का कचरा है यह चुनेंगे। फिर मशीन पर बने इंटर पॉइंट से बोतल या अन्य कचरा डाल सकेंगे। इसके बाद आपके ई-वॉलेट में पैसा आ जाएगा।
देखें, किस पर मिलेगा कितना पैसा
मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : amar ujala
भूमिका ने कहा कि इसके जरिए बैंक अकाउंट खोला जा सकता है। इस मशीन में हॉट-स्पॉट वाई-फाई की सुविधा भी है। एटीएम में कैमरा, आधार कार्ड और डेबिट कार्ड रीडर भी लगा। इससे जल्द ही रेल- बस टिकट, पार्किग शुल्क, फिल्म के टिकट और सिम कार्ड पोर्ट करने की सुविधा भी मिलेगी।
शहरवासियों को कम कीमत पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल वाटर एटीएम के बाद अब फिक्स वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। मंगलवार को इसकी शुरुआत नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास से की। यहां पर पहला फिक्स वाटर एटीएम लगाया गया। जहां पर दो रुपये में एक गिलास पानी मिलेगा और पांच रुपये में एक बोतल पानी।
मंत्री ने ये सुधार करने को कहा
-धूप में स्वच्छ एटीएम की स्क्रीन पर ऑप्शन देखना मुश्किल, शेड लगाने की जरूरत
-छोटे बच्चे स्वच्छ एटीएम की स्क्रीन और इंटर पॉइंट तक नहीं पहुंच सकते, पैडस्टल बनाने की जरूरत
-आधार नम्बर से आएगी समस्या, बिना आधार नम्बर नहीं आएगा ई-वॉलेट में पैसा
किस पर कितना पैसा मिलेगा
प्लास्टिक की बोतल- 01 रुपये
कांच वाली बोतल - 02 रुपये
कैन डालने पर 50 पैसा
चिप्स व अन्य रैपर व पॉलीथिन डालने पर -10 पैसा