फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश, अगस्त तक किसानों को हो सौ फीसदी गन्ना मूल्य भुगतान

Wed, 19 Jun 2019 02:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान मामले में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगस्त तक शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान चीनी मिल मालिक कर दें। इसे लेकर चीनी मिल मालिकों को तत्काल निर्देश जारी किया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें एक ऐसी निधि बनानी चाहिए, जिससे प्रति कुंतल गन्ना पर सेस लगा सकें। इसमें सरकार भी सहयोग करेगी। सेस से मिलने वाला धन हम गन्ना किसानों के कल्याण और सुविधाओं में खर्च करेंगे। इसी पैसे से गन्ना किसानों के लिए चीनी मिलों के बाहर विश्रामालय, शौचालय, पेयजल समेत अन्य सुविधाएं दे सकेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गन्ना मूल्य का भुगतान विगत दो वर्षों से अच्छा हुआ है। विगत दो वर्षों में 68,828 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ है। इसमें और बेहतर करने की जरुरत है। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिया कि गन्ना किसानों का अभी जो बकाया है उसे अलग-अलग किस्तों में अगस्त तक सारा भुगतान हो जाना चाहिए। जिससे किसानों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि स्थानीय नौजवानों को गन्ने के जूस के कारोबार से जोड़ना चाहिए। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जरिए ऋण मुहैया करवा कर नौजवानों को रोजगार के साधन देने का काम भी किया जा सकता है।

'चीनी मिलों को शुरू करने के लिए नए टेंडर लगाए गए हैं'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंद पड़ी चीनी मिल मझोला और रसड़ा सहकारी चीनी मिल को जल्द शुरू किया जाए। विभागीय अधिकारियों ने बताया है कि इन दोनों चीनी मिलों को प्रारंभ करने के लिए टेंडर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि गन्ना विकास सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बजाए सड़कों को नए सिरे से बनाए। जिससे कई साल तक सड़क न टूटे। बनाने वाले से कम से कम पांच साल की गारंटी लें।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि आने वाले समय में गन्ना किसानों और सरकार के लिए एथनॉल का उत्पादन फायदेमंद साबित होगा। अभी प्रदेश में 119 चीनी मिलें चल रही हैं। अगले वर्ष तीन चीनी मिलें और चल जाएंगी। जिससे उत्तर प्रदेश में 122 चीनी मिलें हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने बंद पड़ी गडौरा चीनी मिल के लिए रास्ता निकालने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को समय से पर्ची मिलनी चाहिए। इस पर ध्यान देना चाहिए। इस बार किसानों को कोई परेशानी न आएं। उन्होंने कहा कि गन्ने का सर्वे बेहतर होना चाहिए। जिससे हम गन्ना किसानों को समय से पर्ची मुहैया करवा सकें।
विज्ञापन

चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाने को दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में जो भी चीनी मिलें 700 व 1200 टीडीसी क्षमता वाली हैं, उन सभी चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाकर 5000 टीडीसी पर लाया जाए। अगले तीन साल में इसका अपग्रेडेशन होना चाहिए। धुरियापार चीनी मिल पर कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं।

समीक्षा बैठक में गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय, विभागीय प्रमुख सचिव संजय घोष रेड्डी और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें