फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार का आदेश: अब विवाह समारोहों में 50 की जगह 100 लोग हो सकेंगे शामिल

Sun, 19 Sep 2021 03:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना मरीजों की कम होती संख्या और रिकॉर्ड टीकाकरण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने वैवाहिक समारोहों में 50 की जगह 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार ने कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी किए गए प्रतिबंधों में छूट देते हुए रविवार को आदेश पारित किया है कि अब शादी समारोहों में 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकते हैं। यह फैसला प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमी और रिकॉर्ड टीकाकरण को देखते हुए लिया गया है। हालांकि, आदेश में कहा गया है कि आयोजन में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।

विज्ञापन


आयोजन स्थल पर सैनिटाइजर जरूर रखा जाए साथ ही दो गज की दूरी का भी पालन किया जाए। बता दें कि इसके पहले जारी किए गए आदेशों में दुकानों व रेस्टोरेंट के रात 11 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाए।



उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 9 मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस 193 रह गए हैं। वहीं, सात मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अब सिर्फ 41 जिलों में एक्टिव केस हैं। बाकी जिले संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शनिवार को प्रयागराज, आगरा, झांसी, मेरठ, बुलंदशहर, गाजीपुर, कौशांबी, चित्रकूट और फतेहपुर में एक-एक मरीज मिला है। बीते 24 घंटे में 182847 सैंपल की जांच की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पांच लाख से ज्यादा का हुआ टीकाकरण

प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को 586723 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इस तरह अब तक प्रदेश में 9 करोड़ 41 लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें सात करोड़ 74 लाख 94 हजार को पहली और एक करोड़ 66 लाख 34 हजार को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें