फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 लोगों से 30 लाख की ठगी: इंजीनियर साथी के साथ लोगों का डेबिट कार्ड बदलकर कर रहा था फ्रॉड, गिरफ्तार

Sun, 15 Feb 2026 09:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से 181 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाते थे और मदद के बहाने एटीएम कार्ड ले लेते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मड़ियांव पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों से ठगी करने के दो आरोपियों शहबान और दिलशाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 181 डेबिट कार्ड, चार फर्जी आधार कार्ड, एक मोबाइल, ठगी के रुपये से खरीदी गई बाइक और 2550 रुपये मिले। आरोपी अब तक 100 लोगों से 30 लाख की ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन


एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रुढ़वाल ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर मड़ियांव पुलिस ने जीएसआई ई पॉवर हाउस चौराहे के पास एसबीआई एटीएम बूथ के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर खड़े दो संदिग्धों को पकड़ा। आरोपी शहबान प्रतापगढ़ के मधई का पुरवा और दिलशाद प्रतापगढ़ के लीलीपुर का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें - होली पर दिल्ली-मुंबई को लौटने वाले यात्रियों के सामने कन्फर्म टिकट का संकट; रेगुलर ट्रेनों में सीटें फुल; यहां है गुंजाइश
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'जब मुंह खोला तो बुरा बोला', शंकराचार्य मुद्दे पर अखिलेश बोले- आजकल सीएम का मतलब करप्ट माउथ भी है
विज्ञापन


महिलाओं व बुजुर्गों को करते थे टारगेट
आरोपियों ने बताया कि अब तक 100 लोगों से ज्यादा लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर 30 लाख की ठगी कर चुके हैं। वे लोग यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में घटना को अंजाम दे चुके हैं। वे महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाते थे। वे मदद के बहाने एटीएम कार्ड ले लेते थे, पिन जानने के बाद पीड़ित का कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा देते थे।

इंजीनियरिंग करने के बाद छोड़ दी थी नौकरी
आरोपी दिलशाद बीटेक पास है। इंजीनियरिंग करने के बाद नोएडा में आईटी कंपनी में नौकरी भी की थी। नौकरी छोड़कर स्कूल के दोस्त शहबान के साथ मिलकर ठगी करने लगा। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। आरोपी अलग-अलग शहरों में होटल में ठहरते थे और वारदात को अंजाम देकर भाग जाते थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें