उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के शाहगंज जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते बाराबंकी, अयोध्या, अकबरपुर, जफराबाद रेलखंड पर 22 सितंबर से छह अक्तूबर तक अलग-अलग तारीखों में दस ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 43 ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी। दो ट्रेनें तय स्टेशन से पहले ही यात्रा समाप्त करेंगी और वहीं से वापस होंगी।
डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि 14017 रक्सौल-आनंदविहार सद्भावना एक्सप्रेस 26 सितंबर और 03 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। 14018 आंनदविहार-रक्सौल सद्भावना 25 सितंबर व 02 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
14214 बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी 23 सितंबर व 6 अक्तूबर को और 14213 वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी 22 सितंबर व 5 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल 27 सितंबर को और 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल 30 सितंबर को नहीं चलेंगी। 05167 बलिया-शाहगंज पैसेंजर 23 सितंबर व 5 अक्तूबर को, 05168 शाहगंज-बलिया पैसेंजर 23 सितंबर व 5 अक्तूबर को, 05171 बलिया-शाहगंज पैसेंजर 22 सितंबर व 5 अक्तूबर को, 05172 शाहगंज बलिया स्पेशल 23 सितंबर और 6 अक्तूबर को कैंसिल रहेंगी।
03307 गंगा-सतलज एक्सप्रेस, 03308 गंगा-सतलज एक्सप्रेस, 13009 दून एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस 22 सितंबर से चार अक्तूबर तक परविर्तित मार्ग मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के रास्ते चलाई जाएंगी। 04824 मऊ-जोधपुर स्पेशल, 04823 जोधपुर-मऊ स्पेशल, 04815 जोधपुर-मऊ, 04816 मऊ-जोधपुर, 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन गोंडा, गोरखपुर, मऊ के रास्ते चलेंगी। 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस आजमगढ़ में ही यात्रा समाप्त करेगी और 13510 गोंडा-आसनसोल वापसी में आजमगढ़ से ही चलाई जाएगी। यह ट्रेन शाहगंज, अकबरपुर, गोसाईंगंज, अयोध्या धाम स्टेशन नहीं जाएगी।
जफराबाद, सुल्तानपुर, लखनऊ के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
जफराबाद, सुल्तानपुर, अयोध्या के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस, 12225 कैफियत एक्सप्रेस, 12226 कैफियत सुपरफास्ट, 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 15715 गरीबनवाज एक्सप्रेस, 15716 गरीबनवाज एक्सप्रेस, 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस, 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस, 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 04652 अमृतसर-जयनगर जफराबाद, सुल्तानपुर, अयोध्या के रास्ते चलेंगी।
अयोध्या, मनकापुर, गोरखपुर के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें