फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: घर के बाहर बालिका से मदरसे के छात्र ने की छेड़छाड़, लोगों ने पकड़कर धुना

Sun, 22 Sep 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

11 वर्षीय बालिका शनिवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच अजनबी युवक उसके पास आकर पता पूछने लगा। मना करने पर आरोपी छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के वजीरगंज इलाके में शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर के बाहर खड़ी बालिका से मदरसे के छात्र ने छेड़छाड़ की। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के पिता ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


वजीरगंज की रिवर बैंक कॉलोनी में 11 वर्षीय बालिका परिवार संग रहती है। शनिवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच अजनबी युवक उसके पास आकर पता पूछने लगा। मना करने पर आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। इससे किशोरी डर गई और जान बचाकर घर के अंदर भागी। उसने घर में मौजूद लोगों को घटना के बारे में बताया।

किशोरी के परिजनों ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम नाम अमीनाबाद निवासी मो. फर्श तालिब बताया। वह मूल रूप से वाराणसी के बजरडीहा के तिलियाना का रहने वाला है और लाटूश रोड पर मदरसे में पढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें