फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 10 सेवानिवृत्त कर्मी सम्मानित, नौ मृतक आश्रितों को नियुक्तिपत्र

विज्ञापन
नगर निगम।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में शनिवार को 10 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। नौ मृतक आश्रितों को नियुक्तिपत्र भी सौंपे गए।
विज्ञापन

महापौर सुषमा खर्कवाल ने अभियंत्रण विभाग के मेट भारत लाल तिवारी, केशव प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग के प्रमोद, रमेश, सुनील कुमार, सुरेश, लक्ष्मी, दीनदयाल और प्रेमशंकर को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व पेंशन बुक देकर सम्मानित किया। वहीं, आलोक कुमार, राहुल, पुष्पक, डिंपल त्रिवेदी, शोभा देवी, लक्ष्य मौर्य, नीरजलता, मो. अमीन, कुलदीप भारती को मृतक आश्रित कोटे से नियुक्तिपत्र दिए। इन कर्मचारियों को मेट, बेलदार, क्लीनर, अनुचर, द्वितीय श्रेणी लिपिक आदि पदों पर नियुक्त किया गया है। इस दौरान महापौर ने कहा कि नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी संस्था की रीढ़ हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने परिश्रम, निष्ठा और ईमानदारी से शहर की सेवा की है। कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें