स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित दस नए मरीज मिलने के बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 1029 पहुंच गया।
नए मिलने वाले मरीजों में चार बुजुर्ग, दो बच्चे और पांच युवा हैं। सभी नए मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने टेमीफ्लू दवा देने के साथ जरूरी एहतियात बरतने के बारे में जानकारी दी।
वहीं, पीजीआई और केजीएमयू में तेरह मरीजों के स्वाब का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। स्वाइन फ्लू से पीड़ित सात गंभीर मरीजों को पीजीआई और केजीएमयू की वेंटिलेटर यूनिट में इलाज चल रहा है।
सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि शुक्रवार को कुल 10 नए मरीज मिले जिसके बाद आंकड़ा 1029 पर पहुंच गया।
पीजीआई और केजीएमयू की वेंटिलेटर यूनिट में भर्ती सात मरीजों की हालत स्थिर है। सभी का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।
मौसम में बदलाव के साथ वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आई है। लोग थोड़ा सावधानी बरतें तो वायरस को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।