फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में नौकरी का झांसा दे ट्रैवल एजेंट ने सवा लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में ड्राइवर की नौकरी का झांसा देकर ठगी, ट्रैवल एजेंट पर केस
विज्ञापन

सरोजनीनगर के न्यू रहीमाबाद शांतिनगर निवासी रियाज अली ने दुबई में ड्राइवर की नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाते हुए ट्रैवल एजेंट मोसिन सैफी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आशियाना इंस्पेक्टर का कहना है कि रियाज अली ने सवा लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एजेंट की तलाश की जा रही है।
रियाज अली ने बताया कि मोसिन सैफी मुजफ्फरनगर के शेरपुर का रहने वाला है। उसने दुबई में ड्राइवर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।
रियाज ने मार्च से जून के बीच अलग-अलग बैंक खातों में सवा लाख रुपये जमा करा दिए। सैफी ने उसे कई बार दिल्ली के कश्मीरी बस अड्डे पर बुलाया और बहाना बनाकर टरका दिया।
विज्ञापन

12 जून को उसने रियाज को फिर से दिल्ली बुलाया और पासपोर्ट व टूरिस्ट वीजा के साथ ही 20 जून की तारीख का एक तरफ का टिकट थमा दिया।
रिटर्न टिकट के बारे में पूछने पर उसने मोबाइल पर भेजने की बात कही। निर्धारित तिथि पर रियाज अपना सामान लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया।
वहां जाकर उसने एजेंट को फोन करके रिटर्न टिकट भेजने के लिए कॉल की तो उसने मोबाइल फोन बंद कर लिया।
रिटर्न टिकट न होने पर रियाज को एयरपोर्ट के भीतर नहीं जाने दिया गया। निराश होकर वह लखनऊ लौट आया।
पुलिस से संपर्क कर सैफी व अन्य एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रियाज का कहना है कि उसने अपने रिश्तेदारों से उधार रुपया लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें