राममंदिर के लिए चल रहे कार्य की प्रगति के बारे में भी चंपत राय ने बताया है। उनके अनुसार अब तक नींव खोदाई का 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने मलबा हटाने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें लगाई गई हैं।
बताया कि नींव सदियों तक सुरक्षित रहे इसके लिए उसमें कौन-कौन से मटेरियल मिलाए जाएं इसको लेकर आईआई चेन्नई के इंजीनियरों का मंथन पूरा हो चुका है, कहा कि अप्रैल से नींव भराई का काम प्रारंभ कर लिया जाएगा।